केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि एजेंसियों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 जगहों पर छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत 18 गिरफ्तारियां हुईं और 100 करोड़ के हवाला का खुलासा हुआ है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बताया कि एजेंसियों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 जगहों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 1,424 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया। अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में अमित शाह ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की तारीफ की। शुक्रवार को चलाए गए इस ऑपरेशन का मकसद भारत, म्यांमार और बांग्लादेश में सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल को खत्म करना था। उन्होंने कहा, ‘भारत तब तक कड़ा प्रहार करता रहेगा, जब तक कि ड्रग कार्टेल के ताबूत में आखिरी कील न ठुक जाए।’
