आज दून में गृहमंत्री: एयरपोर्ट पर शाह का स्वागत, राज्योत्सव से पुलिस लाइन तक दो बड़े आयोजन, जनसभा पहुंचे लोग

गृह मंत्री शाह आज परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल में राज्योत्सव समारोह में शिरकत करेंगे। करीब दो घंटे वह इस कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के बाद वह हेलिकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे। इसके बाद पहले वे परेड ग्राउंड में राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर लिस लाइन में राष्ट्रपति पुलिस कलर सौंपेंगे, जो उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरवशाली होगा।

गृह मंत्री शाह परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां राज्योत्सव समारोह में शिरकत करेंगे। करीब दो घंटे इस कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित उत्तराखंड पुलिस का राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे पुलिस को राष्ट्रपति कलर सौंपेंगे। उन्हें भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेना था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह बैठक टाल दी गई है।

35 से 40 हजार लोग जुटने की उम्मीद

भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के अभूतपूर्व होने का दावा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं एवं जनता में उनको सुनने के लिए जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, जो प्रदेश के विकास और नीतियों में स्पष्ट नजर आता है।

पार्टी मुख्यालय में गृहमंत्री शाह के दौरे की तैयारियों पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि उत्तराखंड, अमित शाह और पीएम मोदी के लिए बड़ा प्रिय है। हमेशा ही वे यहां आते रहते हैं। बैठकों, प्रवास के माध्यम से राज्य के विकास और स्थानीय लोगों के कल्याण को लेकर सहयोग देते रहते हैं। यही वजह है कि वे देवभूमिवासियों के दिलों में बसे हैं। कहा कि हरिद्वार में गृह मंत्री के कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग आए थे। शुक्रवार को देहरादून में भी 35 से 40 हजार की संख्या जुटने वाली है। प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि जनता अमित शाह के ओजस्वी विचारों को सुनने के लिए हमेशा उत्सुक रहती है।

देश की समस्याओं के समाधान और उत्तराखंड के विकास को लेकर मिलने वाले उनके मार्गदर्शन का इंतजार सभी को है। उत्तराखंड की जनता चाहती है कि अमित शाह बार-बार हमारे इस प्रदेश में आएं और हमारे प्रदेश के लिए कुछ न कुछ सौगात दें। जब शाह हमारी सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा का भरोसा दिलाते हैं तो दोनों ही दृष्टि में निश्चित रूप से उत्तराखंड को फायदा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *